जरूरत पड़ी तो प्रदेश में भी खुलेगा डिटेंशन सेंटर
बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रदेश में डिटेंशन सेंटर खोले जाएंगे।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रदेश में भी डिटेंशन सेंटर खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम जनहित में है। कुछ लोग भ्रम फैलाकर देश का सौहार्द खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश में मिले दो सौ शरणार्थियों में मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति होने पर उसे नागरिकता देने बाबत पूछे गए सवाल का वह जवाब नहीं दे पाई। जब उनसे पूछा गया कि जिन मुस्लिमों को नागरिकता नहीं मिलेगी, उनके लिए डिटेंशन सेंटर बनाए जाएंगे। उन्होंने पहले 1955 के नागरिकता अधिनयम का हवाला दिया। फिर कहा कि जररूत पड़ेगी तो किया जाएगा। यह गृह मंत्रालय के अधीन है, जो भी वहां से जो भी तय होगा, किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएए कानून सभी के लिए है। बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान में अमानवीय यातना झेल रहे हिदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी इस कानून के तहत आएंगे। देश में कानून को लेकर हो रही हिसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग, दल सीएए के खिलाफ भ्रम फैलाकर हिसा कर रहे हैं। इसका विरोध किया जाना चाहिए। देश में सौहार्द कायम हो लोग सीएए को समझ सके। इसके लिए ही भाजपा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रभारी मंत्री रेखा ने कहा कि नागरिकता अधिनियम देश के आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए है। इसलिए किसी भी भारतीय नागरिक को डरने की जरुरत नहीं है। मुसलमान समुदाय के खिलाफ यह कानून नहीं है। कांग्रेस जैसे दल बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। इस अवसर पर विधायक चंदन राम दास, जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिपंअ बसंती देव, प्रमुख गोविद दानू, कुंदन सिंह परिहार, विक्रम साही आदि मौजूद थे।