दफौट मार्ग कार पलटी, तीन घायल
बागेश्वर: दफौट मोटर मार्ग में कार पलटने से वाहन में सवार तीन यात्री घायल हो गए। घायलों को
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 11:12 PM (IST)
बागेश्वर: दफौट मोटर मार्ग में कार पलटने से वाहन में सवार तीन यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि कार बागेश्वर से दफौट की तरफ जा रही थी। मोहन नगर के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। कार में सवार प्रेम ¨सह (46) पुत्र सूर ¨सह निवासी ओखलसों, भगवान ¨सह (32) पुत्र बहादुर ¨सह निवासी दुग बाजार तथा किशन ¨सह (37) पुत्र दीवान ¨सह निवासी बिलौना घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें