Move to Jagran APP

धनतेरस से पूर्व बाजार में उमड़ी भीड़

बागेश्वर जिले में धनतेरस पर गुरुवार को व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। खरीदारी को लोग बाजार में उमड़ पड़े हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 05:01 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 10:30 PM (IST)
धनतेरस से पूर्व बाजार में उमड़ी भीड़
धनतेरस से पूर्व बाजार में उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: अनलाक में धनतेरस से एक दिन पूर्व व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। गुरुवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की और बाजार में शारीरिक दूरी नियम भी कई बार टूटा। धनतेरस आज यानि शुक्रवार को सुबह से शुरू हो रहा है और लोग चौपहिया, दुपहिया वाहनों से लेकर इलेक्ट्रिकल आइटम, इलेक्ट्रोनिक्स के सामान समेत वस्त्र, सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए आतुर हैं।

loksabha election banner

दीपावली के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में धनतेरस एक है। इस दिन कोई भी सामान खरीदना शुभ माना जाता है और बाजार में धनतेरस की खरीदारी का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। बाजार में भी व्यवसायियों की नजर धनतेरस के कारोबार पर रहती है। अक्सर ही धनतेरस के दिन का अकेला कारोबार कई दिन के कारोबार पर भारी पड़ जाता है।पंडित घनांनद कांडपाल ने कहा कि शुक्रवार सुबह से धनतेरस है और शाम तक रहेगा। हिदी पंचांग के अनुसार, धनतेरस काíतक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को होता है। धनतेरस पर भगवान धन्वतंरि का पूजन किया जाता है। उनसे स्वस्थ रहने और आíथक सम्पन्नता की कामना की जाती है। इसी के साथ नई वस्तुएं मोबाइल, दोपहिया वाहन, कार, नया भूखंड, भवन, सोना, गहने आदि खरीदे जाते हैं। इसके अलावा स्टील के बर्तन खरीदने का बड़ा रिवाज है। गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में भारी संख्या में लोग दीपावली का सामान आदि खरीदते हैं। वहीं धनतेरस से एक दिन पूर्व बाजार में खासी चहल-पहल रही और लोगों ने सुबह से शाम तक जमकर खरीदारी की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि सभी दुकानदारों ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सामान खरीदने से पूर्व लोगों के हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है। -----------

धनतेरस के लिए सजा बाजार, खूब रही चहल-पहल

- लोगों ने पूजा सामग्री, बरतन, मिठाई व आभूषण खरीदे

फोटो- 12 एएलएमपी 8 व 8 आर

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: दीपावली पंचपर्व की श्रृंखला के तहत धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजार में खासी रौनक रही। खरीददारों की भीड़ से नगर के अधिकांश बाजार पटे रहे। लोगों ने इस मौके पर दीपावली की पूजा सामग्री, बरतन, मिठाई व आभूषणों की खरीददारी की। खरीदारी का यह सिलसिला देर सायं तक चला।

शुक्रवार को धनतेरस के लिए यहां ज्वैलर्स, बरतन व्यवसायी, गारमेंट्स व मिठाई विक्रेता तथा किराना व्यवसायी व फल विक्रेताओं की दुकानों में भीड़ रही। प्रात: जरूरी काम निपटाने के बाद लोग यहां लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार व कचहरी बाजार तथा जौहरी बाजार पहुंचे और दीपावली के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की। वहीं खरीदारों की भीड़ भाड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। सर्वाधिक भीड़ बरतनों की दुकानों पर रही। स्वर्ण आभूषणों की दुकानों में भी लोग देखे गए। इस मौके पर लोगों ने खील बताशे, खिलौने, देवी देवताओं के कलेंडर, फूल मालाएं, बिजली से संबंधित समान, मिठाई, फल इत्यादि वस्तुएं खरीदी। इधर गुरुवार को मौसम साफ होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी बाजार पहुंचे और दीपावली के लिए आवश्यक समान की खरीदारी की।

------------

दीपावली पर्व को सजे बाजार दीपावली को लेकर बाजार सज गए हैं। कोरोना काल में व्यापार मंदा होने के बाद इस बार दीपावली में व्यापारियों को व्यापार के पटरी पर आने की उम्मीद है। खील-बताशा, लड़यिां, फूल-मालाएं, दीये व अन्य दुकानें सजने से बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी खरीदारी को लेकर उत्साह बना हुआ है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी भीड़ को देखते हुए तैयारियां की है। पुलिस ने जगह-जगह दुकानों में नो मास्क, नो एंटी के पोस्टर चस्पा किए है।

-वर्जन-

गुरुवार की रात साव नौ बजे से धनतेरस काíतक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुरू हो रही है। जो शुक्रवार शाम पांच बजे तक रहेगी। धनतेरस पर भगवान धन्वतंरि का पूजन किया जाता है। उनसे स्वस्थ रहने और आíथक सम्पन्नता की कामना की जाती है।

-बसंत बल्लभ पाठक, पंडित, कालिका मंदिर, बागेश्वर।

.....

दीपावली के लिए सज गई गरुड़ बाजार संवाद सूत्र, गरुड़: दीपावली पर्व के लिए गरुड़ बाजार सज गई है।बाजार में रौनक लौट आई है।इससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। धनतेरस के लिए गरुड़ बाजार सज गई है। व्यापारियों ने अपनी दुकानें फूलमालाओं से सजा दी हैं।बाजार में लोगों की भीड़ भी उमड़ने लगी है। लोगों को अब कोरोना का खौफ भी नहीं है।लोग अब दीपावली पर्व मनाने के लिए उत्सुक हैं। गुरुवार को दूरदराज के ग्रामीणों ने बाजार में आकर खरीददारी की। इस मौके पर टैक्सी यूनियन व यातायात पुलिस ने बेहतर व्यवस्था बनाई थी।लोगों ने जमकर खरीददारी की। तहसीलदार नवाजिस खलीक, थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बाजार का निरीक्षण कियौ। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक दीपावली का पर्व मनाने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.