अपराध पर नियंत्रण जरूरी : एसपी
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर ¨सह ने शनिवार को कांडा थाना का वाíषक ि
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर ¨सह ने शनिवार को कांडा थाना का वाíषक निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों की समस्याएं सुनी और थानाध्यक्ष को समाधान के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण जरूरी है। लोकसभा चुनाव से पहले ऐसे अराजकतत्वों पर नकेल कसी जाएगी।
एसपी ने सलामी गार्द का निरीक्षण किया और थाना कार्यालय, भवन आदि देखे। अस्लाह, कारतूस एवं अभिलेखों में रोकड़, बही, अपराध रजिस्टर, विवेचना, ड्यूटी रजिस्टर पड़ताल की। हवालात, मालखान, भोजनालय और बैरिक आदि का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मचारियों से अस्लाह और कारतूसों की जानकारी लेकर उनकी हैंड¨लग करवाई। थाने में आपदा प्रबंधन से संबंधित सामग्री का निरीक्षण किया और उनकी उपयोगिता के बारे में बताया। निरीक्षण के दौरान आयोजित अधिकारी, कर्मचारी सम्मेलन में भाग लिया और जवानों की समस्याएं सुनी। समाधान के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। एसपी ने कहा कि अपराधियों को पांव फैलाने नहीं दिया जाएगा। नियंत्रण जरूरी है, कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।