Move to Jagran APP

गाय के गोबर के दीये किए तैयार

दीपावली पर्व पर बागेश्वर में महिलाओं ने गाय के गोबर के दीये बनाने का अभिनव प्रयोग किया। बाजार में जबरदस्त मांग।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 04:32 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 04:32 PM (IST)
गाय के गोबर के दीये किए तैयार
गाय के गोबर के दीये किए तैयार

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: दीपावली पर्व पर महिलाओं ने गाय के गोबर के दीये बनाने का अभिनव प्रयोग किया है। दीये बाजार में हाथोंहाथ बिकने लगे हैं और उनकी आमदनी भी अच्छी होने की उम्मीद है। महिलाओं ने लगभग पांच हजार रुपये के दीये बेचने का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने दीये बनाने के लिए प्रशिक्षण लिया है और अब उन्हें महारथ हासिल हो गई है। दीपावली पर्व पर उनका गोबर से दीये बनाने का पहला अभिनव प्रयोग है। यह प्रयोग रंग लाने लगा है और आकर्षक दीये बनाकर बाजार में भी उतार दिए हैं। स्थानीय संवाद संस्था को उन्होंने विपणन का काम दिया है। मां सतोषी स्वयं सहायता समूह अनर्सा की अध्यक्ष विमला देवी ने कहा कि दीपावली पर्व पर उन्होंने गोबर के दीये बनाएं हैं। जिन्हें वह बेचने लगी हैं और धनतेरस के दिन उन्होंने करीब दो हजार रुपये तक दीये बेचे हैं। उनका लक्ष्य पांच हजार रुपये की कमाई करने का है। र्निसग स्वामी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष माया देवी भी गोबर के दीये बना रही हैं। उन्होंने बताया कि 12 अन्य महिलाएं उन्हें इस काम में सहयोग कर रही हैं। दीयों को रंग-रोगन कर आकर्षक बनाया जा रहा है। बाजार में पांच, दस और बीस रुपये के छोटे-बड़े दीये आसानी से बिक रहे हैं। संवाद संस्थान के संतोष फुलारा ने बताया कि सबके सहयोग से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गाय के गोबर से निíमत दीपक बनाए जा रहे हैं। जिनके विक्रय के लिए विकास भवन एवं विकास खंड कार्यालय में स्टाल भी लगाए गए हैं। साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा एलईडी बल्ब, लड़ियां, सजावटी सामान भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि आइये एक दीया जलाए, अपनों के घर को रोशन करें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.