पिडर घाटी के उपभोक्ताओं ने जिपंअ और प्रमुख को घेरा
बदहाल संचार सेवा से परेशान उपभोक्ताओं ने ब्लाक प्रमुख और जिपंअ को घेरा।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: बदहाल संचार सेवा से परेशान उपभोक्ताओं ने ब्लाक प्रमुख और जिपंअ का घेराव किया। वे ग्रामीण क्षेत्रों में बने क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने कहा कि पिडर घाटी में संचार सेवा पटरी से उतर गई है। उन्होंने नारेबाजी की और जल्द से जल्द सेवा दुरुस्त करने की मांग की।
जिला पंचायत बसंती देवी और कपकोट के ब्लाक प्रमुख गोविद दानू दुर्गम और अति दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय, पंचायत घर, सामुदायिक जनमिलन केंद्रों में बनाए गए क्वारंटाइन केंद्रों का निरीक्षण करने गए। पिडर घाटी में संचार सेवा ध्वस्त होने से नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ उनका घेराव किया। उन्होंने कहा कि संचार सेवा दुरुस्त नहीं होने से वे अपने लोगों से बात तक नहीं कर पा रहे हैं। नेताद्वय ने प्रवासियों से बात की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने बिजली, पानी, भोजन आदि का भी जायजा लिया। उन्होंने पिडर घाटी क्षेत्र में तीन हजार मास्क वितरित किए। उन्होंने संचार सेवा दुरुस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने प्रवासियों के साथ बेहतर व्यवहार करने को कहा। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र बिष्ट, सोनू दानू, धर्मेंद्र दानू, निर्मला दानू, चंदन सिंह, तारा सिंह, करन दानू, सुंदर दानू, दयाल राम, गोविद सिंह, प्रकाश दानू, प्रमोद दानू, प्रकाश राम, चतुर सिंह आदि मौजूद थे।