कांग्रेस ने नगर में निकाला मशाल जुलूस
युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला।
जासं, बागेश्वर: युवा कांग्रेस के आह्वान पर किसान अध्यादेश वापस लो कार्यक्रम के तहत मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। नारेबाजी के साथ मशाल जुलूस में कांग्रेस, युवा, सेवादल, एनएसयूआइ, महिला, एससी, पंचायत राज प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
गुरुवार की शाम छह बजे कांग्रेसी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में स्वराज भवन नुमाइशखेत स्थित गांधी मूíत के पास एकत्र हुए। उन्होंने हाथों में मशाल जुलूस लेकर वहां से पंत मूíत चौक बाजार तक मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को शासनादेश जारी करना चाहिए। नए कृषि अध्यादेश को कानून का रूप देना होगा। आवश्यक वस्तु अधिनियम में सरकार ने संशोधन किया है, से अविलंब वापस लेना चाहिए। यह मध्यवर्गीय लोगों के लिए हानिकारक साबित होगा। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, प्रकाश कुमार, ईश्वर पांडे, गोविद चंदोला, अंकुर उपाध्याय, गीता रावल, सुनीता टम्टा, इंद्रा जोशी, बालकृष्ण, रंजीत दास, राजेंद्र टंगड़यिा, हरीश ऐठानी, बहादुर बिष्ट, सुनील चन्याल, रोहित खैर, उमेश मनराल आदि मौजूद थे।