कांग्रेस ने दुग्ध संघ को भंग करने का किया विरोध
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सहकारी दुग्ध संघ को भंग करने
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सहकारी दुग्ध संघ को भंग करने का पुरजोर विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने सहकारिता मंत्री धन ¨सह रावत का पुतला फूंकते हुए राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बुधवार को एसबीआइ तिराहे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। मौके पर आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सहकारिता मंत्री धन ¨सह रावत सत्ता के नशे में चूर होकर जनविरोधी निर्णय ले रहे है। राज्य सहकारी दुग्ध संघ को भंग करने की कोशिश की जा रही है। जिसका सीधा असर सहकारिता से जुड़े लोगों में दिखाई दे रहा हैं। दुग्ध बोर्ड की अध्यक्षा रेखा देवी का अपमान किया जा रहा है। देवभूमि में महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सहकारिता मंत्री के तानाशाही पूर्ण निर्णय का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इसी तरह के जनविरोधी निर्णय लेती रही तो उसके खिलाफ कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगा। मौके पर सहकारिता मंत्री का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील भी की। इस अवसर पर धीरज कोरंगा, दर्शन कठायत, गीता रावल, सूर्य भानु दफौटी, दीपक खेतवाल, भीम कुमार, गोकुल परिहार, नवीन सोनी, प्रकाश सोनी, मनीष ¨सह, भुवन चंद्र, अजय चंदोला, प्रेम पाठक, प्रकाश बाछमी, कुलदीप मेहता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।