सीएए पर कांग्रेस कर रही गुमराह : अजय टम्टा
सांसद अजय टम्टा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून लाकर देश को नई सोच दी है।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : सांसद अजय टम्टा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून लाकर देश को नई सोच प्रदान की है। जबकि कांग्रेस सीएए का विरोध कर देश का माहौल बिगाड़ रही है। साथ ही सीधे-साधे लोगों को गुमराह कर रही है।
स्थानीय टीआरसी में पत्रकारों से बातचीत में सांसद टम्टा ने कहा कि सीएए देश के संसदीय लोकतंत्र की ऐतिहासिक घटना है, जिसे इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। यह धाíमक प्रताड़ना के पीड़ित शरणाíथयों को स्थायी राहत देगा। उन्होंने कहा कि देश आजाद हुआ, लेकिन विभाजन धर्म के आधार पर नहीं हुआ। सभी धर्मों के लोग भारत में रहने लगे और पाकिस्तान धर्म के आधार पर बना। पाकिस्तान में तब 23 प्रतिशत हिदू, बौद्ध और सिख थे, लेकिन आज ढाई प्रतिशत रह गए हैं। जबकि भारत में सभी की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भयभीत और घबराई हुई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कुंदन परिहार, गोपाल राम, राजेंद्र परिहार आदि मौजूद थे।