Move to Jagran APP

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

बागेश्वर में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 11:47 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 11:47 PM (IST)
बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका। पेट्रोल, डीजल, बिजली, पानी के अलावा सब्जी और फल आदि के दाम कम करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर बुधवार को गरुड़, कपकोट, कांडा और बागेश्वर में कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसबीआइ तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो गई है। ईंधन के साथ ही जरूरी सामान के दाम भी दिनप्रतिदिन बढ़ रहे हैं। कोरोना के कारण कई लोगों की नौकरियां गई हैं। प्रवासी गांवों में बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ महंगाई ने उनकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने से आम आदमी परेशान हैं। रसोई गैस के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। जिससे लोगों का चूल्हा जल पाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय रहते नहीं चेती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर धीरज कोरंगा, बालकृष्ण, बहादुर बिष्ट, बाला राम, महेश पंत, राजा पांडे, गुड्डू पाठक, अर्जुन देव, रमेश चंद्र, सूरज चंद्र, आशीष कोहली, जगदीश पांडे, प्रकाश उपाध्याय, संस्कार भारती, ललित बिष्ट, अंकुर उपाध्याय, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुरेश खेतवाल, गीता रावल, गणेश कुमार, रुद्रा पांडे, दर्शन जोशी, विनोद पाठक, इंदिरा जोशी, भगवत रावल आदि मौजूद थे।

prime article banner

गरुड़ में भी फूंका पुतला

गरुड़: पेट्रोल व डीजल के दामों में आए दिन हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक नारेबाजी की। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोहली, रंजीत दास, अशोकवर्धन, बसंत नेगी, नवीन कुमार, राहुल बिष्ट, मनोज कुमार, हरीश रावत, विद्याप्रकाश, दिग्विजय फस्र्वाण, कैलाश पंवार, लक्की वर्मा, कैलाश चंदोला, पनी राम आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.