Move to Jagran APP

बागेश्वर में उप प्रधान बनने के लिए मची होड़

जिले में उपप्रधानों के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 11:07 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 06:13 AM (IST)
बागेश्वर में उप प्रधान बनने के लिए मची होड़
बागेश्वर में उप प्रधान बनने के लिए मची होड़

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में उपप्रधानों के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। गरुड़ ब्लॉक में सभी ग्राम पंचायतों के परिणाम सामने आ गए हैं। कपकोट और बागेश्वर में कल सुबह तक परिणाम आएंगे। गरुड़ के 20 गांवों में हुए चुनाव

prime article banner

गरुड़: विकासखंड के 75 गांवों में उप ग्राम प्रधान निíवरोध चुने गए। 20 ग्राम पंचायतों में मतदान कराना पड़ा।

निर्वाचन अधिकारी बीएस रौतेला ने बताया कि गरुड़ में 75 ग्राम पंचायतों में उप ग्राम प्रधान निíवरोध चुने गए। जबकि 20 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। यहां कुल 106 ग्राम पंचायत हैं। 95 में चुनाव संपन्न हुआ। जबकि सात ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान का पद रिक्त रहने व चार ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा न होने से उप ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं हो पाया। 115 के परिणाम हुए घोषित बागेश्वर: ब्लॉक के 179 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान के चुनाव होने थे। शाम तक 115 गांवों पर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए है। एडीओ पंचायत भगत सिंह रावत ने कहा कि सारी प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है। देर रात तक परिणाम सामने आएंगे। 29 उपप्रधान चुने गए निíवरोध कपकोट: कपकोट ब्लाक में 119 ग्राम पंचायतों में से 117 पंचायतों में उप प्रधान पदों पर चुनाव हुए। 29 जगहों पर निíवरोध उपप्रधान चुने गए। अन्य 15 ग्राम पंचायतों के परिणाम आ गए है। दूरस्थ क्षेत्रों व संचार व्यवस्था दुरुस्त नही होने के कारण अन्य जगहों के चुनाव परिणाम की जानकारी नही मिल पाई है। एडीओ पंचायत कैलाश गिरी ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण सभी जगहों के परिणाम सुबह तक ही मिल पाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.