मुरादों की बरात को सेहरा बांध गए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 231.41 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर :
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 231.41 करोड़ की विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया वही 36.64 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। कुमाऊं की पहली 132/33 केवी की जीआइएस तकनीक से निíमत विद्युत ग्रिड व रोडवेज बस स्टेशन की भी सौगात जिले को मिली।
बुधवार दोपहर पौने एक बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जिला जजी के पास बना पावर ट्रांसमिशन कापरेशन लिमिटेड का 132/33 केवी का गैस इंसूलेटेड स्विचगेयर सबस्टेशन का लोकार्पण किया। यह सब स्टेशन 104 करोड़ की लागत से बना है। रावत ने कहा कि इसके बनने के बाद से विद्युत ब्रेकडाउन की समस्या दूर हो जाएगी। बिजली से संबंधित कोई भी दिक्कत नहीं होगी। अत्याधुनिक तकनीक से बने इस सब स्टेशन को देहरादून से भी नियंत्रित किया जा सकता है। यहां लोकार्पण के बाद उन्होंने रोडवेज बस स्टेशन का लोकर्पण किया। वहां से भराड़ी और हल्द्वानी क्षेत्र को दो रोडवेज बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।
सीएम ने जागेश्वर धाम के वेब पोर्टल का लांच भी किया। इसके बाद देश-विदेश के लोग आसानी से जागेश्वर धाम के बारे में जानकारी ले सकेंगे। सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास को ले जाना है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। कृषि, खेती, बागवानी पर विशेष कार्य किए जा रहे है। प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाना उनका पहला लक्ष्य है।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, शमशेर सिंह सत्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, राम प्रसाद टम्टा, ब्लाक प्रमुख गोविद दानू, हेमा देवी, पुष्पा देवी, शेर सिंह गढि़या, सुरेश कांडपाल, मनोज ओली, डीएम अल्मोड़ा सविन बंसल, डीएम रंजना राजगुरु सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
---
उद्घाटन के बाद परिवहन मंत्री
परिवहन मंत्री यशपाल आर्य लोकार्पण के बाद भूल गए कि उन्होंने बिलौना में बस स्टेशन का उद्घाटन किया है। वह अपने संबोधन के दौरान रोडवेज डिपो ही कहते रहे, जो चर्चा का विषय रहा। ----मुख्यमंत्री की घोषणा----
- जागेश्वर धाम अल्मोड़ा में पेयजल योजना का निर्माण
- हरिद्वार की तर्ज पर जागेश्वर में मोक्षधाम का निर्माण
- पवित्र नदी जटा गंगा के विकास को कार्य
- जागेश्वर धाम के प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण
- गरुड़ ब्लॉक में सभागार का निर्माण -----लोकार्पण----
बस स्टेशन- 288.83 लाख
पोलिग मोटर मार्ग सुरक्षा दिवार- 62.69 लाख
रावतसेरा-मानक भाटा 7.10 किमी सड़क- 397.93 लाख
मल्ला डोबा से नौघर 6 किमी- 380.04 लाख
कौसानी मल्लाडोबा 3 किमी- 193.64 लाख
जग्यूड़ानाला खराबगड़ वल्ली नाला व मिलयाबगड़ नाले में सुरक्षा दिवार कार्य- 75.83 लाख
चौड़ा केचिभलीतोक बाढ़ सुरक्षा योजना 93.29 लाख
देवनाई मोटर मार्ग सुधारीकरण- 84.07 लाख
राइंका बोहाला पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष- 55.94 लाख
चौरा कमद्धपड़ाई-बासा मार्ग- 186.96 लाख
ढालनखुनौली-मजबे मोटर मार्ग- 262.52 लाख
कालापैरकापड़ी के पास रामगंगा नदी पर 110 मीटर झूलापुल- 368.79 लाख
सनेती-बैकोड़ी मोटर मार्ग- 140.12 लाख
राउमावि देवलधार पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष निर्माण- 55.50 लाख
पोलिग मोटर मार्ग सुधारीकरण- 77.13 लाख
दोफाड़ पपो रताइस मोटर मार्ग- 257.98 लाख
सिमगढ़ी मोटर मार्ग विस्तार 2.25 किमी- 135.46 लाख
गरुड़ मोटर मार्ग पर दोमंजिला पाíकंग- 212 लाख
शामा आवासीय भवन निर्माण- 952.97 लाख
दुगनाकुरी तहसील भवन निर्माण- 160.97 लाख
काफलीगैर खाद्यान्न गोदाम- 60 लाख
बजवाड़ वन विश्राम गृह पुर्निनर्माण- 27.12 लाख
राइंका कांडा प्रयोगशाला भवन- 20.60 लाख
राइंका काफलीगैर नवनिíमत भवन- 94.92 लाख ---शिलान्यास---
बागेश्वर दफोट से नैगांव हरु मंदिर मोटर मार्ग 3.6 किमी- 17.88 लाख
मटेला-जिनखोला बंड-कुमरौड़ा मोटर मार्ग- 161.65 लाख
झारकोट सुंदिल- जुनायल- 428.82 लाख
बागेश्वर-तेजम मोटर मार्ग- 143.04 लाख
डिग्री कालेज दुगनाकुरी भवन निर्माण- 177.45 लाख
खाती गांव- कपूरी मोटर मार्ग- 99.45 लाख
नगर पंचायत कपकोट भवन- 136.34 लाख
राइंका वज्यूला विज्ञान प्रयोगशाला, कम्प्यूटर, पुस्तकालय कक्ष- 42.05 लाख
राइंका असों प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष- 133.14 लाख
राइंका मंडलसेरा प्रयोगशाला, पुस्तकालय कक्ष- 31.24 लाख
दुबागाड़ा-करासघाट-करासमाफी मोटर मार्ग- 83.74 लाख
खौलसीर शिव मंदिर के पास पैदल सेतू- 50 लाख
पिडारी मार्ग पर द्वाली में 10 मी स्पान पुल- 106.55 लाख
दोफाड़-कोटमन्या मोटर मार्ग- 305.03 ला