मुख्य न्यायाधीश ने बागनाथ में की पूजा-अर्चना
जागरण संवाददाता बागेश्वर हाइकोर्ट नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश सी रंगनाथन शुक्रवार को पत्नी क
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 06:57 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: हाइकोर्ट नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश सी रंगनाथन शुक्रवार को पत्नी के साथ निजी दौरे पर जिला मुख्यालय पहुंचे। बाबा बागनाथ के दर्शन किए। सरयू, गोमती तथा गुप्त सरस्वती नदी के महत्व के बारे में जाना।
बागनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, सचिव बालादत्त तिवाड़ी ने उन्हें मंदिर के इतिहास तथा धाíमक महत्व के बारे में बताया। कुली बेगार आंदोलन में बागेश्वर के सरयू बगड़ के इतिहास की जानकारी दी। बागेश्वर को कुमाऊं की काशी कहने के पीछे का कारण भी बताया। पंडित हेम चंद्र जोशी ने बागनाथ मंदिर गर्भगृह में पूजा कराई। इसके बाद परिवार समेत चौकोड़ी की ओर चले गए। मंदिर कमेटी ने बागनाथ चालीसा पुस्तक भेंट की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें