हर्षोल्लास के साथ मनाया 73 वां गणतंत्र दिवस
बागेश्वर जिले में गणतंत्र दिवस कोविड गाइडलाइन के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन पर डीएम विनीत कुमार और एसपी अमित श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली और झंडा फहराया गया। इधर जिले के गरुड़ कांडा काफलीगैर दुग नाकुरी कपकोट आदि तहसीलों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
जासं, बागेश्वर : जिले में गणतंत्र दिवस कोविड गाइडलाइन के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन पर डीएम विनीत कुमार और एसपी अमित श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली और झंडा फहराया गया। इधर, जिले के गरुड़, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी, कपकोट आदि तहसीलों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
डीएम ने अधिकारी, कर्मचारियों को भारतीय गणतंत्र का संकल्प की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा सम्मान आदि के लिए चयनित पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। एनसीसी केडेटों ने भी परेड में हिस्सा लिया।
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य आशा तिवारी ने झंडारोहण किया। भाषण में शुभांगी, सम्यका पाठक, अभिषेक कोहली, कोमल जोशी अव्वल रहीं।
81 यूकेबीएन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विनोद कुमार उप्रेती, ले. कर्नल रविद्र सिंह भंडारी ने 1971 में शहीद कुमाऊं रेजीमेंट के वीर योद्धा सेना मेडल नारायण सिंह की पत्नी नंदी देवी को उनके आवास बिलौना, 1986 में शहीद राइफल मैन नंदन सिंह पत्नी मालती को उनके घर पालनीकोट को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से अब तक 115 वीर शहीदों के परिवारों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया है।
ईशा को किया सम्मानित
आनंदी एकेडमी की छात्रा ईशा धामी ने राष्ट्रीय कला उत्सव में प्रथम स्थान पाया। उन्हें गणतंत्र दिवस पर मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सौन, बेसिक पदमेंद्र सकलानी ने एनसीआरटीई से प्राप्त मेडल, प्रमाणपत्र आदि देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रमोद तिवारी, दीप जोशी, हेम जोशी, मोहन सिंह धामी, चंदन परिहार आदि मौजूद थे। माता-पिता की स्मृति में बांटी छात्रवृत्ति
संसू, कपकोट: राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान गणेश चंद्र उपाध्याय ने तिरंगा फहराया। उन्होंने अपनी माता मालती देवी और पिता नंदा बल्लभ उपाध्याय की स्मृति में कक्षा पांच के मेधावी छात्र राघव ऐठानी को प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि भेंटकर सम्मानित किया।