जोगाबाड़ी शिव गुफा तक बने सीसी मार्ग
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कांडा तहसील के सुंदर शिव गुफा जोगाबाड़ी तक सीसी मार्ग बनाने क
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कांडा तहसील के सुंदर शिव गुफा जोगाबाड़ी तक सीसी मार्ग बनाने की मांग तेज हो गई है। कालिका मंदिर के प्रधान सेवक ने डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को भी आमंत्रित किया। डीएम ने कहा कि वे जल्द जोगाबाड़ी गुफा पहुंचेंगे।
शक्ति पीठ महाकाली मंदिर कांडा के प्रधान सेवक अर्जुन ¨सह माजिला ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि कल्याण सुंदर शिव गुफा जोगाबाड़ी की खोज उनके द्वारा चार अप्रैल 2011 में की गई है। पूर्व में भी गुफा के संबंध में लगातार पत्राचार किए गए हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्र ¨सह नपच्याल ने सात मई 2011 को गुफा का भ्रमण किया था। दो मई 2017 में तत्कालीन डीएम मंगेश घिडिल्याल भी गुफा देखने आए थे। एक माह पूर्व इस गुफा को जोड़ने के लिए कच्चा मार्ग वन विभाग ने बना दिया है, लेकिन मार्ग में सीसी नहीं हो सकी है। जिससे पर्यटकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से गुफा मार्ग में पक्का सीसी मार्ग बनाने की मांग की और गुफा को पर्यटन के नक्शे में स्थान देने को कहा। डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि वह गुफा का भ्रमण करेंगी।