Move to Jagran APP

मवेशियों ने उजाड़ी किसानों की फसल

कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र के किसानों को बेसहारा जानवरों से निजात नहीं मिल सकी है। बेहसहारा जानवर किसानों की लहलहाती फसल को नष्ट कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 10:52 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 06:11 AM (IST)
मवेशियों ने उजाड़ी किसानों की फसल
मवेशियों ने उजाड़ी किसानों की फसल

संवाद सूत्र, कपकोट: नगर पंचायत क्षेत्र के किसानों को बेसहारा जानवरों से निजात नहीं मिल सकी है। एक माह पूर्व उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव किया था, इसके बावजूद समस्या का निदान नहीं हो सका है।

loksabha election banner

बेसहारा जानवर दिन-रात खेतों में घुसकर लोगों की लहलहाती फसल को चौपट कर रहे हैं। जिससे आक्रोशित किसानों ने व्यापक आंदोलन करने की चेतावनी दी। पिछले माह तीन जनवरी को नगर पंचायत के सभी सात वार्डों सहित कपकोट गांव व आसपास के ग्रामीणों ने विशाल जुलूस निकालकर तहसील में प्रदर्शन किया था। उन्होंने एसडीएम, नगर पंचायत, वन विभाग आदि का घेराव कर नगर को आवारा जानवरों व बंदरों से निजात दिलाने की मांग की। जिसके बाद उन्हें जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन मिला, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी हालात नहीं बदले। इसके उलट नगर में बेसहारा जानवरों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। ये जानवर कपकोट, भराड़ी, ऐठाण, मंडलखेत, हिचैड़ी, बमसेरा में किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। दिन हो या रात जानवर खेत में घुस जाते हैं। वहां से भगाने पर नगर में विचरण करते हैं। जिससे एक ओर किसान परेशान हैं तो नगर में राहगीरों व वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, तारा कपकोटी, दयाल ऐठानी, किशन सिंह, महेश सिंह आदि ने कहा कि जल्द ही आवारा जानवरों से निजात नहीं मिली तो प्रशासन के खिलाफ व्यापक आंदोलन होगा। इधर, ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि बेसहारा मवेशियों को गोसदन भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.