मवेशियों को आवारा छोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
जागरण संवाददाता बागेश्वर नगरपालिका आवारा मवेशियों को छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्र
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नगरपालिका आवारा मवेशियों को छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपने मवेशियों को आवारा ना छोड़ने की अपील की हैं। अगर वह छोड़ते है तो पकड़े जाने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी जिसमें जेल तक हो सकती हैं।
नगरपालिका ने एक माह पूर्व 84 मवेशियों को सुरक्षित तरीके से गोसदन छोड़ा था। जिसके बाद नगरपालिका क्षेत्र में आवारा पशु नही दिखाई दे रहे थे। लेकिन कुछ समय बीतते ही फिर से मवेशी बाजार में दिखाई देने लगे हैं। वर्तमान में तीन मवेशी नगरपालिका क्षेत्र में फिर से आवारा घूमते दिखाई दे रहे है। जिस पर नगरपालिका ने सख्त कार्रवाई करनी शुरु कर दी है। वह टीम बनाकर मवेशियों को अवारा छोड़ने वालों को ढूढ़ रही है। उसका पता चलते ही उस पर कार्रवाई की जाएगी। यह पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आता है। जिस पर फाइन और सजा का प्राविधान है। नगरपालिका लोगों से अपने मवेशियों को आवारा नही छोड़ने की अपील कर रही है। अगर कोई पकड़ा गया तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं वही होगा।
---
कोई भी अपने मवेशी को आवारा ना छोड़े। अगर पकड़ा गया तो वह उसकी जिम्मेदारी होगी। नगरपालिका इससे पहले सभी आवारा मवेशियों को गौ सदन पहुंचा चुका है। सभी नगरवासी इसमें सहयोग करें।
-राजदेव जायसी, अधिशासी अधिकारी, बागेश्वर