व्यापारी करेंगे व्यापार शुल्क का विरोध
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई की बैठक प्रकटेश्वर मंदिर प
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई की बैठक प्रकटेश्वर मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। जिसमें व्यापारियों ने व्यापार शुल्क पर पालिका के रुख का कड़ा विरोध किया और शुल्क का प्रस्ताव निरस्त करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने कहा कि पालिका के सभी वार्ड सभासदों को व्यापार शुल्क प्रस्ताव के विरोध का प्रस्ताव दिया जाएगा। इस प्रस्ताव के विरोध में एक टीम भी गठित की जाएगी। सभी व्यापारी पालिका के काले कानून का विरोध करेंगे और आंदोलन की जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पालिका बिना व्यापारियों की सलाह के निर्णय ले रही है, जिससे छोटे दुकानदारों की परेशानी बढ़ सकती है। उन्होंने निर्णय लिया कि 14 फरवरी को एक शिष्टमंडल पालिका से मिलेगा और व्यापार शुल्क हटाने की मांग करेगा। बैठक में देवेंद्र अधिकारी, उमेश कांडपाल, लीलाधर पंडा, निर्मल लोहनी, भूपेंद्र जोशी, दीपू शाह, महेंद्र ¨सह, गो¨वद लाल वर्मा, हरीश लाल साह, राजा साह गंगोला, नवीन लाल साह, अमित रस्तोगी, मोहित रस्तोगी, गो¨वद लाल साह, देवकी नंदन, राजन लाल साह, शेखर पांडे, ललित साह, शीरेंद्र परिहार आदि मौजूद थे।