बसपा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बहुजन समाज पार्टी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और जमकर ना
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बहुजन समाज पार्टी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। महंगाई और महिला सुरक्षा की कोरी घोषणाओं पर आक्रोश जताया।
पार्टी जिलाध्यक्ष किशन विश्वकर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में एसबीआइ तिराहे पर पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला आग के हवाले किया। उन्होंने कहा कि महंगाई और महिला सुरक्षा की कोरी घोषणाएं हो रही हैं। महंगाई चरम सीमा पर तक पहुंच गई है। गरीब, मजदूर हताश और निराश होकर आत्महत्या करने को विवश हो रहा है। रुपये की कीमत लगतार गिर रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरकार का नारा खोखला साबित हो रहा है। जिससे प्रदेश ही नहीं वरन देश में भी किसी भी स्थान पर बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। जिससे आए दिन छेड़छाड़, दुराचार की घटनाएं बढ़ रही हैं और असुरक्षा का माहौल पूरे देश में पैदा हो गया है। इससे प्रदेश की नाकाम सरकार के मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर नंदन कोहली, प्रेम चंद्र आर्य, रमेश राम टम्टा, सुरेश राम, राजेंद्र प्रसाद, आशा कुंवर, निशा देवी, मंजू, गीता आर्य, महेश ¨सह टाकुली, श्रीराम, करन कुमार, भाष्कर टम्टा, हरीश राम, विशन कुमार, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।