नीलेश्वर की पहाड़ी से छत पर गिरा बोल्डर
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: नीलेश्वर की पहाड़ी से बीती रात एकाएक बोल्डर गिर गया। जिससे एक
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: नीलेश्वर की पहाड़ी से बीती रात एकाएक बोल्डर गिर गया। जिससे एक मकान को तोड़ने हुए वह घर के भीतर घुस गया। मकान के एक कमरे को भारी नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी से अन्य पत्थर भी गिरने की संभावना बनी हुई है। जिससे माल रोड में अफरातफरी का माहौल है।
बीती रात करीब 12 बजे उल्का मंदिर के समीप दिनेश परिहार पुत्र शीतल परिहार के मकान के ऊपर नीलेश्वर की पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर गिर गया। मकान में तब कोई नहीं था। परिवार के सभी लोग वर्तमान में देहरादून गए हुए हैं, जिससे बड़ी घटना टल गई। पत्थर गिरने से दिनेश परिहार के मकान के ऊपर बना बैठक रूम पूरी तरह तहस-नहस हो गया है। घर के भीतर रखा समान, कुर्सी, टेबल और अन्य सामग्री भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। आसपास के लोगों के अनुसार मकान के नीचले तरफ के कमरों में हल्द्वानी के किराएदार रहते हैं। घटना के बाद वे भयभीत हो गए और बोल्डर की जोरदार आवाज ने आसपास के लोगों को भी गहरी नींद से जगा दिया। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल रहा। लोग रात भर ठीक से सो भी नहीं सके। नीलेश्वर की पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला यदि रुका नहीं तो लोगों की परेशान बढ़ सकती है। इधर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि घटना के निरीक्षण के निर्देश एसडीएम को दे दिए गए हैं।