Move to Jagran APP

5 वार्डों में भाजपा, तीन में कांग्रेस व तीन में निर्दलीयों ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: नगरपालिका बागेश्वर में अधिकतर वार्डों पर भाजपा का कब्जा रहा। यह

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 12:29 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 12:29 AM (IST)
5 वार्डों में भाजपा, तीन में कांग्रेस व तीन में निर्दलीयों ने मारी बाजी
5 वार्डों में भाजपा, तीन में कांग्रेस व तीन में निर्दलीयों ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: नगरपालिका बागेश्वर में अधिकतर वार्डों पर भाजपा का कब्जा रहा। यहां पांच वार्ड में भाजपा, तीन कांग्रेस व तीन वार्ड निर्दलीयों के खाते में आए। वार्ड अधिक जीतने के बाद भी भाजपा अध्यक्ष पद पर काबिज नही हो पाई।

loksabha election banner

नगरपालिका बागेश्वर में कई वार्डों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। वार्ड नंबर एक बिलौना सेरा में कांग्रेस के भूपेंद्र सुयाल ने भाजपा के पूरन चंद्र को पराजित किया। भूपेंद्र सुयाल को 875 मत मिले जबकि पूरन चंद्र को 253 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 622 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर दो नारायण देव से कांग्रेस की बबीता पांडे को 441 व बीजेपी की प्रत्याशी अंजू पूना को 396 मत मिले। बबीता पांडे 45 मतो से विजयी रही। वार्ड नंबर तीन च्वाला देवी से निर्दलीय नीमा धपोला को 461 व भाजपा की प्रत्याशी गीता मिश्रा को 286 मत मिले। नीमा धपोला ने 175 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर चार सैम मंदिर में भाजपा की नीमा देवी को 291 कांग्रेस की दीपा को 273 मत मिले। नीमा 18 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर 5 बागनाथ वार्ड से भाजपा के धीरेंद्र परिहार विजयी रहे। उन्हें 439 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी संजय साह जगाती दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 396 मत मिले।

वार्ड नंबर 6 से बसपा की मुन्नी मेहता विजयी रही। उन्हें 294 मत मिले। दूसरे नंबर पर निर्दल मनोज को 286, भाजपा के गिरीश खेतवाल को 280 संजय ¨सह नेगी को 225 मत मिले। वार्ड नंबर सात से भाजपा के प्रेम ¨सह को 533 उनके निकटतम प्रतिद्वंदी किरन ¨सह को 174 व बसपा के कमल किशोर को 76 मत मिले। प्रेम ¨सह 359 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर 8 मंडलसेरा उत्तर से कांग्रेस के प्रत्याशी कैलाश राम विजयी रहे। कैलाश राम को 394, भाजपा के चंदन राम को 305, बसपा के दिनेश आर्य को 237 मत मिले। वार्ड नंबर 9 मंडलसेरा दक्षिणी में बीजेपी की रुपा देवी विजयी रही। रुपा देवी को 653 व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के द्रोपदी देवी को 463 मत मिले। मां चंडिका वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय नितेश कुमार को 734 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सलीम अहमद को 218 मत मिले। वार्ड नंबर 11 बैणीमाधव से बीजेपी के नवीन चंद्र को 462, बाली राम कांग्रेस को 134, विवेक कुमार बसपा को 174, सुरेश चंद 168, राजेंद्र को 70, बसंती देवी को 36 मत मिले। सभी विजेता सभासदों को रिर्ट¨नग अधिकारी राकेश तिवारी ने प्रमाण पत्र दिए।

कई वार्ड में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी से सभासद को अधिक वोट

बागेश्वर: कई वार्ड में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुंदन ¨सह परिहार से अधिक वोट उनके पार्टी सर्मिथत सभासदों को मिले। कठायतबाड़ा वार्ड में सभासद पद पर भाजपा के प्रेम ¨सह को 533 मत मिले और वह जीत गए। यहां भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुंदन ¨सह परिहार को मात्र 71 मत पड़े जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश खेतवाल को 576 मत मिले। ऐसा ही हाल ठाकुरद्वारा व मंडलसेरा उत्तर में रहा। यहां भले ही सभासद पद पर भाजपा प्रत्याशी नही जीते हों लेकिन उन्हें भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी से अधिक मत मिले। भाजपा के सभासद पद के प्रत्याशी को ठाकुरद्वारा में 280 मत जबकि अध्यक्ष पद पर कुंदन ¨सह परिहार को 151 मत मिले। यहां निर्दलीय सुरेश खेतवाल को 645 मत मिले। मंडलसेरा उत्तर में भी यही हाल रहा। यहां सभासद पद पर भाजपा प्रत्याशी को 305 मत व अध्यक्ष पद पर 152 मत मिले। जबकि यहां अध्यक्ष पद पर विजयी सुरेश खेतवाल को 346 मत मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.