बिन बारिश चार सड़कें बंद
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में बिन बारिश के अभी भी चार सड़कें आवागमन के लिए बंद हैं
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में बिन बारिश के अभी भी चार सड़कें आवागमन के लिए बंद हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात के साधन पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। लोग सड़क होने के बावजूद भी घंटों कई किमी पैदल चलने को मजबूर हैं। हालांकि जिला प्रशासन सड़कों की मरम्मत करने में जुट गया है।
बरसात के सीजन में जिले की करीब 30 से अधिक सड़कें आवागमन के लिए बंद रहीं। भारी भूस्खलन के बाद सड़क महकमों को भारी नुकसान भी हुआ। नुकसान का अभी आंकलन लगाया जा रहा है। ¨पडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग पूरे तीन महीने बाद खुल सकी। इसके अलावा कपकोट क्षेत्र में सड़कों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कई सड़कें पूरी तरह गायब भी हो गईं थीं। कई स्थानों पर सड़क ने नाले का रूप ले लिया। लोनिवि, पीएमजीएसवाइ लगातार सड़कों की मरम्मत में लगा हुआ है। बारिश थमने के बाद भी धरमघर-माजखेत मोटर मार्ग अभी भी किमी आठ में बंद है। इस सड़क पर पूरी तरह यातायात बंद है। जिससे करीब दो हजार से अधिक जनसंख्या प्रभावित हो रही है। बैड़ा-मझेड़ा मोटर मार्ग किमी पांच और छह में बीती रात फिर से भूस्खलन की चपेट में आ गया है। पहाड़ी से लगातार आ रहे मलबे से सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। दोफाड़-पपों-रताइश रोड भी किमी तीन और चार में बंद है। भयूं-गडेरा मोटर मार्ग किमी 11 में बंद चल रहा है। सड़क बंद होने से इस बार करीब 50 हजार से अधिक जनसंख्या प्रभावित रही। जिला प्रशासन ने सड़कों पर विशेष ध्यान दिया। जिससे अब अधिकतर सड़कें आवागमन के लिए खुल गईं हैं।
.......
कपकोट में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। लोनिवि, पीएमजीएसवाइ और अन्य महकमों का समन्वय अच्छा देखा गया। अधिकतर सड़कें आवागमन के लिए खोल दी गईं हैं। कुछ स्थानों पर अभी भी मलबा है, उसे हटाया जा रहा है।
-रंजना राजगुरु, डीएम, बागेश्वर