डढो नाले पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
संवाद सूत्र कपकोट असों के पास बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के
संवाद सूत्र, कपकोट: असों के पास बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने आपातकालीन सेवा के माध्यम से गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा हैं।
गुरुवार की देर रात असों गांव के निकट डढो नाले के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में हरीश उम्र 35 वर्ष व रविद्र उम्र 25 निवासी मंडलसेरा, बागेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों ने आपातकालीन सेवा 108 को फोन किया। इमरजेंसी सेवा मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएससी ले आई। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत स्थिर है। घायलों के सिर, हाथ, पैर में चोट आई है। घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।