Move to Jagran APP

अच्छे प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं भारत रत्न पंत:दास

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: भारत रत्न गो¨वद बल्लभ पंत की 131 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई औ

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 11:24 PM (IST)
अच्छे प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं भारत रत्न पंत:दास
अच्छे प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं भारत रत्न पंत:दास

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: भारत रत्न गो¨वद बल्लभ पंत की 131 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अíपत किए गए। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने कहा कि भारत रत्न पंडित पंत को अच्छे प्रशासक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पंडित पंत के त्याग, संघर्ष, बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

loksabha election banner

चौक बाजार में आयोजित पंत जयंती कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने जिला सभागार में पंडित बल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। उन्होंने कहा कि आज हम उत्तराखंड के महान सपूत, भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी का 131 वां जन्म दिवस समारोह मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह एक गौरवपूर्ण अनुभूति है कि इस पर्वतीय राज्य में इतने महान पुरूष ने जन्म लिया और अपनी ख्याति न केवल भारत देश में अपितु पूरे विश्व तक पहुंचाई। पंत का अपना एक अद्वितीय स्थान था उनका देश की आजादी व राष्ट्र निर्माण में जो योगदान रहा है उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कठिर्नाइयों की परवाह न कर हमेशा समर्पण भाव से कार्य किया हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने नेक कार्यो से ही जाना जाता है। आने वाली पीढी को उनके जीवन परिचय को जानने की कोशिश करनी चाहिए और प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके अलावा लोकनिर्माण विभाग तिराहे पर पं. गोविन्द बल्लभ पन्तकी मूíत पर पुष्प अíपत किए गए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शेर ¨सह गढ़यिा, पन्त जयन्ती के संरक्षक गोविन्द ¨सह भण्डारी, रणजीत ¨सह बोरा, इन्द्र ¨सह परिहार, दलीप ¨सह खेतवाल, जयन्त भाकुनी, संजय साह जगाती, नरेन्द्र खेतवाल, मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, अपरजिलाधिकारी राहुल गोयल, उपजिलाधिकारी राकेश चन्द्र तिवारी, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.