मृत मिला संरक्षित प्रजाति का ऊदबिलाव
बागेश्वर तहसील रोड में एक मकान में लुप्तप्राय प्रजाति का ऊदबिलाव मृत मिला। वन विभाग ने ऊदबिलाव
बागेश्वर: तहसील रोड में एक मकान में लुप्तप्राय प्रजाति का ऊदबिलाव मृत मिला। वन विभाग ने ऊदबिलाव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
तहसील रोड पर शुक्रवार सुबह एक मकान में मरा हुआ ऊदबिलाव मिला। जिस मकान में यह घुसा था वहां रहने वाले लोग इसे देखकर डर गए। तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ऊदबिलाव को अपने कब्जे में लिया। प्रभागीय वनाधिकारी बलवंत ¨सह साही ने बताया कि यह संरक्षित प्रजाति का है। वह भटकते हुए आबादी में पहुंच गया होगा।
------------
अर्द्धजलीय स्तनधारी है ऊदबिलाव
ऊदबिलाव अर्द्धजलीय स्तनधारी जानवर है। इसकी 13 ज्ञात प्रजातियां हैं। यह तीन फीट तक लंबा होता हैं। यह स्तनधारी जीव नदियों, झीलों, तालाबों के किनारे कई मुंहवाले बिल बनाकर रहती हैं। इसका शरीर लंबा, टांगें छोटी, सिर चपटा, थूथन चौड़ा होता हैं। पैरों की अंगुलियां बतख की तरह जालपाद होती हैं। नर करीब 10 से 12 किलो व मादा 8 किलो वजनी होती हैं। आस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका को छोड़ यह सभी महाद्वीपों में यह पाया जाता है।