विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड की गीता में पहाड़ सी हिम्मत, गुलदार ने किया हमला... दराती लेकर डटी रही... उल्टे पैर भागा आदमखोर

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:56 AM (IST)

बागेश्वर के दर्शानी गांव में घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर । गरुड़ नगर से लगे दर्शानी गांव में घर के पास घास काट रही महिला पर घात लगाए गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार ने महिला के पैर में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला ने हिम्मत दिखाते हुए दराती से गुलदार पर पलटवार किया और शोर मचाया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया।

गुलदार ने किया हमला

दर्शानी गांव निवासी 40 वर्षीय गीता देवी पत्नी मनोहर पांडे शुक्रवार देर शाम घर के पास घास काट रही थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार ने उनके पैर को निशाना बनाया, जिससे पैर में गंभीर चोट आई।

अचानक हुए हमले से घबराने के बावजूद गीता देवी ने दराती से गुलदार का सामना किया और शोर मचा दिया।महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने पर गुलदार वहां से भाग गया।

स्वजन घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। महिला पर गुलदार के हमले की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, बालकृष्ण और नरेंद्र बिष्ट अस्पताल पहुंचे और महिला का हालचाल जाना। वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली।