उत्तराखंड के सरकारी स्कूल में तिरंगे का अपमान, वकील ने की शिकायत
बागेश्वर के गाडगांव प्राथमिक विद्यालय में देर रात तक राष्ट्रीय ध्वज न उतारे जाने का मामला सामने आया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
बागेश्वर। प्राथमिक विद्यालय गाडगांव में देर रात्रि तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं उतारे जाने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता मनोज बचखेती ने इसे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए संबंधित अधिकारियों से संज्ञान लेने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सामान्य नियमों के अनुसार ध्वजारोहण के बाद सायं पांच बजे अथवा सूर्यास्त से पूर्व राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतार लिया जाना चाहिए।
विद्यालय में देर रात तक ध्वज फहराते रहने से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का समय रहते संज्ञान लिया जाना जरूरी है, ताकि अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
