बागेश्वर की कोमल ने जीता मिस इंडियन फैशन आइकन
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : महर्षि विद्या मंदिर बिलौना की 11 वीं की छात्रा कोमल जोशी ने मिस इं
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : महर्षि विद्या मंदिर बिलौना की 11 वीं की छात्रा कोमल जोशी ने मिस इंडियन फैशन आइकन 2019 में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने भारत के सभी देशों से आए 500 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर इस आइकन को कब्जाया है। उनकी उपलब्धि पर बागेश्वर ही नहीं उत्तराखंड को भी नाज है।
मजियाखेत निवासी ललित मोहन जोशी और दीपा जोशी की बेटी कोमल महर्षि विद्या मंदिर में अध्यनरत है। वह 11 वीं की छात्रा है। चार से पांच फरवरी तक उप्र. के सहारनपुर में युनिसेड प्रोडेक्शन हाउस ने मिस इंडिया फैशन आइकन 2019 का आयोजन किया। कोमल मिस इंडिया फैशन आइकन 2019 की विजेता रहीं। फैशन डिजायनर मुकेश दुबे, मिस नार्थ इंडिया, कुलदीप शर्मा, प्रोडेक्शन हाउस के डायरेक्टर खुस्तार सिद्दकी, मिस इंडिया अनुप्रीत कौर, मिस ग्लोबल प्रियंका, मिस नार्थ इंडिया कुलदीप शर्मा आदि प्रतियोगिता के जज रहे। रैंप, साक्षात्कार और वाक आदि प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें भारत के 500 बेटियों ने प्रतिभाग किया। कोमल ने अपनी सफलता का श्रेय महर्षि के शिक्षक नरेंद्र माजिला, बलवंत ¨सह बिष्ट, प्रधानाचार्य रेखा धामी को दिया है। उनकी सफलता पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, ब्लाक प्रमुख गोपाल धपोला, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, रेखा खेतवाल, गीता रावल आदि ने खुशी जताई है।