Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • bageshwar
LIVE BLOG

Bageshwar Bypoll 2023: बागेश्वर उपचुनाव के लिए 188 पोलिंग बूथों पर मतदान, शाम 5 बजे तक 55.42 मतदान

Bageshwar By Election 2023: बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमटा नजर आ रहा है। चुनाव मैदान में उत्तराखंड क्रांति दल, समाजवादी पार्टी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी भी हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,17,973 मतदाता है। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी।

By Abhishek PandeyWed, 06 Sep 2023 12:13 AM (IST)
News Article Hero Image

Bageshwar Bypoll Election News: अनुसूचित जाति आरक्षित बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमटा नजर आ रहा है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,17,973 मतदाता है। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी।

यह भी पढ़ें: घोसी उपचुनाव के लिए मतदान जारी, यूपी में आज I.N.D.I.A का लिटमस टेस्ट, भाजपा को चुनौती

5 Sept 20235:53:30 PM
शाम 5 बजे तक लगभग 55.39 प्रतिशत मतदान

 बागेश्वर उपचुनाव में शाम 5 बजे तक लगभग 55.39 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

5 Sept 202311:22:48 AM
11 बजे तक 22.94 प्रतिशत हुआ मतदान

Bageshwar Bypolls: बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह 11 बजे तक 22.94 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

5 Sept 202311:06:51 AM
अल्मोड़ा संसदीय सीट पर नजर है कांग्रेस की नजर

बागेश्वर। कांग्रेस इस उपचुनाव को अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व तैयारी के रूप में ले रही है। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा संसदीय सीट के अंतर्गत है। अल्मोड़ा संसदीय सीट भी आरक्षित है। बागेश्वर उपचुनाव के परिणाम अगर कांग्रेस के पक्ष में रहते हैं तो पार्टी को नई ऊर्जा मिलना तय है। इसे ध्यान में रखकर ही पार्टी ने अधिक संख्या में मतदाताओं में पैठ बनाने पर ध्यान केंद्रित किया और पांच-पांच बूथों पर बड़े नेताओं की चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी।

5 Sept 202310:50:49 AM
बागेश्वर उपचुनाव के लेखा जोखा का किया गया मिलान, चुनावी खर्च में भाजपा आगे

बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाता लगातार बूथ पर पहुंच रहे हैं। उपचुनाव में लोग बढ़ चढ़कर भागीदारी ले रहे हैं। बता दें कि उपचुनाव के लिए निर्वाचन व्यय लेखा का तीसरे चरण का मिलान किया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी ने सबसे अधिक और उपपा प्रत्याशी ने सबसे कम धनराशि खर्च की है। 

5 Sept 202310:27:50 AM
बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, अब तक करीब 10.15 प्रतिशत किए जा चुके हैं वोट

बागेश्वर।  बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। अब तक लगभग 10.15 प्रतिशत मतदान किए जा चुके हैं। वोटिंग के नतीजे आठ सितंबर को आएंगे। पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। उपचुनाव के लिए अपने मत को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

5 Sept 20239:55:31 AM
विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन व 28 सेक्टर में गया बांटा, नौ बजे तक हुआ 10 प्रतिशत मतदान

बागेश्वर। बागेश्वर उपचुनाव में मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 172 मतदान केंद्र और 188 मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा। शुरुआती दो घंटे में 10 प्रतिशत मतदान हुआ है।

5 Sept 20239:53:50 AM
उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह, बूथों पर लगीं कतारें
blog images

बागेश्वर: विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। बादलों के कारण बारिश के अंदेशे के बावजूद सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों में वोटर पहुंचने लगे थे। धीरे-धीरे मौसम खुलने लगा और कतार लंबी होने लगी। भाजपा से स्वर्गीय चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनाव मैदान में हैं।

/

5 Sept 20239:19:45 AM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने लोगों से बागेश्वर उपचुनाव में योगदान देने का किया अनुरोध

देहरादून। आज बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए कहा- "सरयू एवं गोमती नदी के संगम पर स्थित बाबा बागनाथ की पवित्र धरती को नमन करते हुए बागेश्वर विधानसभा की देवतुल्य जनता से विनम्र निवेदन करता हूं कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग कर बागेश्वर की विकासयात्रा को अविराम जारी रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।"

"पहले मतदान, फिर जलपान !"

सरयू एवं गोमती नदी के संगम पर स्थित बाबा बागनाथ की पवित्र धरती को नमन करते हुए बागेश्वर विधानसभा की देवतुल्य जनता से विनम्र निवेदन करता हूं कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग कर बागेश्वर की विकासयात्रा को अविराम जारी रखने में अपना… pic.twitter.com/8ixCCWv7Hl

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 5, 2023
5 Sept 20238:41:37 AM
विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, अनुपूरक बजट समेत 13 विधेयक किए जाएंगे पेश

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की पिछले दिन यानी सोमवार को हुई बैठक में दो दिन के एजेंडे पर मुहर लगाई गई। पहले दिन आज पूर्व मंत्री चंदन रामदास को सदन श्रद्धांजलि दी जाएगी, जबकि बुधवार को विधायी कार्यों के साथ अनुपूरक बजट पेश होगा। अनुपूरक बजट पांच हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है। सत्र के में अनुपूरक बजट समेत 13 विधेयक पेश किए जाएंगे। सत्र के लिए विधायकों ने 614 प्रश्न लगाए हैं।

5 Sept 20238:37:49 AM
मतदान के लिए 188 पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा

बागेश्वर। उपचुनाव के लिए मतदान को लेकर 188 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। इन बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए 824 कार्मिक लगाए गए हैं। 15 अतिसंवेदनशील बूथों के लिए माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त हैं। पटवारी क्षेत्र में भी रेगुलर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बता दें कि आज शाम पांच बजे तक उपचुनाव के लिए मतदाता अपना मतदान कर सकेंगे।

5 Sept 20238:35:50 AM
बागेश्वर उपचुनाव में नहीं है बसपा व आप का कोई प्रत्याशी

बागेश्वर। उपचुनाव को लेकर मतदान से एक दिन पहले वोटों को साधने के लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर वोटरों से मुलाकात की थी। भाजपा से पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, उक्रांद से अर्जुन देव, उपपा से भगवत कोहली और सपा से भगवती प्रसाद त्रिकोटी मैदान में हैं। इस उपचुनाव में बसपा और आप से कोई प्रत्याशी नहीं हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us