Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर में आइसक्रीम फैक्टरी के पास व्यापारी का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 12:59 PM (IST)

    नदीगांव में आइसक्रीम फैक्टरी के पास एक व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ...और पढ़ें

    Hero Image
    व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितयों में मिला है। Concept Photo

    बागेश्वर । कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत नदीगांव स्थित आइसक्रीम फैक्टरी के पास एक व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितयों में मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्वजन बिलख रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुंगरघाटी के दोफाड़ गांव निवासी 50 वर्षीय आनंद कालाकोटी पुत्र नंदन कालाकोटी का शव शनिवार सुबह आइसक्रीम फैक्टरी नदीगांव के पास मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया है।

    ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक भवाली से बाइक से आ रहा था। नदीगांव में जहां पर शव मिला वहां खून की उल्टी हुई हैं। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। मृतक का एक बेटा है जो कक्षा नौ में पढ़ता है। कोतवाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी ने मामले में अभी प्राथमिकी नहीं दी है।