विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्वर में आइसक्रीम फैक्टरी के पास व्यापारी का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Published: Sat, 20 Sep 2025 12:59 PM (IST)

नदीगांव में आइसक्रीम फैक्टरी के पास एक व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने ...और पढ़ें

व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितयों में मिला है। Concept Photo
व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितयों में मिला है। Concept Photo

HighLights

  1. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
  2. स्वजन घटना के बाद बिलखे

बागेश्वर । कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत नदीगांव स्थित आइसक्रीम फैक्टरी के पास एक व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितयों में मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्वजन बिलख रहे हैं।

पुंगरघाटी के दोफाड़ गांव निवासी 50 वर्षीय आनंद कालाकोटी पुत्र नंदन कालाकोटी का शव शनिवार सुबह आइसक्रीम फैक्टरी नदीगांव के पास मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक भवाली से बाइक से आ रहा था। नदीगांव में जहां पर शव मिला वहां खून की उल्टी हुई हैं। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। मृतक का एक बेटा है जो कक्षा नौ में पढ़ता है। कोतवाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी ने मामले में अभी प्राथमिकी नहीं दी है।