Move to Jagran APP

एआरटीओ ने काटे 14 चालान, हड़कंप

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : एआरटीओ ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ चे¨कग की और 14 वाहनों के

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 06:33 PM (IST)
एआरटीओ ने काटे 14 चालान, हड़कंप
एआरटीओ ने काटे 14 चालान, हड़कंप

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : एआरटीओ ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ चे¨कग की और 14 वाहनों के चालान काटे। चालान सभी अदालत को भेजे गए हैं। बिना इंश्योरेंश के दो कारें भी पाई गई, उनके खिलाफ भी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। त्योहारी सीजन में चे¨कग अभियान चलने से गाड़ीवालों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।

loksabha election banner

एआरटीओ केसी पलड़िया ने कांडा रोड में गाड़ियों की चे¨कग की। उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट के अधिकतर दुपहिया चल रहे हैं। तीन सवारियां भी लादी जा रही हैं। यह यातायात के नियमों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने 13 दोपहिया वाहनों का चालान काटा। जबकि दो कार चालक एआरटीओ को इंश्योरेंश की कापी नहीं दिखा पाए। उनका भी चालान काटा गया है। एआरटीओ ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात के नियमों का उल्लंघन किसी को भी नहीं करने दिया जाएगा। इधर त्योहारी सीजन में चै¨कग अभियान चलने से टैक्सीवालों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। टैक्सियों के पहिए जाम रहे और यात्रियों को भी परेशानी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.