भवन कर वापस करने की मांग मुखर
संवाद सूत्र, कपकोट : उद्योग व्यापार मंडल ने भवन कर वापस करने की मांग तेज कर दी है। उन्हों
संवाद सूत्र, कपकोट : उद्योग व्यापार मंडल ने भवन कर वापस करने की मांग तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि बिना सुविधाओं के लिए शुल्क नहीं वसूला जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो वे नगर पंचायत के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे।
व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर ¨सह ऐठानी के नेतृत्व में मंगलवार को व्यापारी नगर पंचायत के ईओ से मिले। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में अभी सुविधाओं का अभाव है। लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साफ-सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। भराड़ी में नाले का निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी लोगों के घर और दुकानों में घुस रहा है। स्ट्रीट लाइट आदि नहीं होने से रात को घुप्प अंधेरा रहता है। नगर पंचायत ने भवन कर लगाने के लिए विज्ञप्ति भी जारी की है। उन्होंने कहा कि यदि लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रकाश जोशी, दरवान ¨सह, बसंत बिष्ट, दीपक ऐठानी आदि मौजूद थे। इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष गो¨वद बिष्ट ने कहा कि अभी कोई कर नहीं लिया जा रहा है, सभी लोगों से राय लेकर ही निर्णय लिया जाएगा।