Move to Jagran APP

अज्ञात वाहन ने विक्षिप्त महिला को कुचला

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला मुख्यालय में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 11:03 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 11:03 PM (IST)
अज्ञात वाहन ने विक्षिप्त महिला को कुचला
अज्ञात वाहन ने विक्षिप्त महिला को कुचला

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला मुख्यालय में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांडा रोड पर एक मैक्स वाहन ने विछिप्त महिला को कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला मुख्यालय में एक विक्षिप्त महिला बीते एक माह से घूम रही है। शुक्रवार की सुबह वह कांडा रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान एक मैक्स वाहन ने उसे सामने से टक्कर मार दी और उसका पैर कुचलता हुआ चला गया। लोगों ने वाहन चालक को रोकने की कोशिश की लेकिन वह मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद विछिप्त महिला दर्द से चीखने लगी। जिसे सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। व्यापार संघ उपाध्यक्ष लक्ष्मी किर्मोलिया ने लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि टायर के नीचे आने के कारण पैर की मांस और हड्डियां गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं व्यापार संघ उपाध्यक्ष ने कहा कि बिलौना में मासूम बच्चे की मौत के बाद भी पुलिस व यातायात विभाग नहीं चेत रहा है। जिला मुख्यालय में रफ्तार का कहर बढ़ता जा रहा है। जबकि बेलगाम वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.