आधे घंटे तक जाम में फंसी रही एंबुलेंस
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग के पास एक एंबुलेंस वाहन आधे घंट
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग के पास एक एंबुलेंस वाहन आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। स्थिति विकराल होने पर स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल जाम खोला गया। तब जाकर एंबुलेंस वाहन आगे बढ़ सका।
जिला अस्पताल के पास विभिन्न निजी वाहनों की पाíकंग लंबे समय से की जा रही है। जिससे दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। कई बार एंबुलेंस वाहन भी इस जाम में फंस जा रहे हैं। जिससे मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन विभाग के पास कई बार यातायात पुलिस कर्मचारी दिख जाते हैं। लेकिन ज्यादातर ट्रैफिक सिपाही मौके पर मौजूद नहीं होते हैं। जिसका असर है कि कई निजी वाहन वहां स्थाई तौर पर पार्क कर दिए जाते हैं। रास्ता पहले से ही काफी संकरा है। निजी वाहनों की पाíकंग के बाद स्थिति और ज्यादा बिगड़ जा रही है। जिसका खामियाजा अस्पताल के मरीजो को भुगतना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के पास सड़क पर निजी वाहन पार्क करना गलत है।