जिपं अध्यक्ष ने कानूनगो पर लगाया अभद्रता का आरोप
जागरण संवादादात, बागेश्वर : जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कानूनगो पर अभद्रता का आरोप लग
जागरण संवादादात, बागेश्वर : जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कानूनगो पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत एडीएम और एसडीएम से की है। एसडीएम ने कानूनगो को शो-कॉल नोटिस दिया है। कानूनगो ने जिला पंचायत अध्यक्ष से माफी मांगी है। लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे काम चलने वाला नहीं है।
किरोली गांव में एक गरीब व्यक्ति मकान बना रहे थे। उनका गत दिवस ¨लटर था। कानूनगो भूपाल ¨सह मटियानी ने ¨लटर का काम रोक दिया। मकान बना रहे व्यक्ति ने जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी से शिकायत की। ऐठानी ने बताया कि उन्होंने कानूनगो को फोन किया। उनसे कहा कि वे मकान बनते समय काम रोकने क्यों नहीं गए। अब ¨लटर डालते समय काम रोक देना एक गरीब के साथ अन्याय होगा। बकौल जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने बताया कि कानूनगो भड़क गए। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग फोन पर किया। उन्होंने बताया कि कानूनगो पटवारी से प्रमोट होकर इसबीच कानूनगो बने हुए हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से भी पूर्व में अभद्रता की है। उन्होंने कहा कि जनप्रतनिधियों से कानूनगो का रूखा व्यवहार है। इसकी शिकायत एसडीएम और एसडीएम से की गई है। उन्होंने बताया कि एसडीएम ने कानूनगो को शो-कॉल नोटिस दिया है। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह कानूनगो ने उनसे माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से रूखा व्यवहार सहन करने योग्य नहीं है।उन्होंने कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कानूनगो को नोटिस दिया गया है और इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी।