Move to Jagran APP

दफौट के अजय ने बागेश्वर का नाम किया रोशन

दफौट गांव के निवासी अजय सिंह दफौटी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 11:04 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 06:12 AM (IST)
दफौट के अजय ने बागेश्वर का नाम किया रोशन
दफौट के अजय ने बागेश्वर का नाम किया रोशन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: दफौट गांव के निवासी अजय सिंह दफौटी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। उन्होंने आइएमए देहरादून की पासिग आउट परेड के दौरान सिखलाई रजत पदक व वेस्ट ड्रिल एंड टर्नआउट से भी नवाजा गया।

loksabha election banner

अजय सिंह दफौटी पुत्र प्रकाश सिंह दफौटी का चयन 2008 में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मर्हिष विद्या मंदिर बिलौना में हुई थी। 2016 में उन्होंने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। तीन साल के प्रशिक्षण के बाद उन्हें भारतीय सेना का हिस्सा बने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके पिता प्रकाश सिंह दफौटी पूर्व सैनिक है। वर्तमान में वह सैनिक हाइस्कूल घोड़ाखाल में ही काम कर रहे है। अजय की माता तारा दफौटी गृहिणी है। प्रशिक्षण के दौरान अजय ने मेहनत की और उन्हें वेस्ट ड्रिल एंड टर्नआउट से नवाजा भी गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरा क्षेत्र गौरवांवित महसूस कर रहा है। वह नवयुवकों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। अजय ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व अध्यापकों को दिया है। उनका कहना है कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत व अनुशासन की जरुरत होती है। अगर समर्पित होकर कोई कार्य किया जाए तो कोई भी चीज असंभव नही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.