प्रथम चक्र के मतदान के लिए तैयार प्रशासन
जागरण संवाददाता बागेश्वर प्रेक्षक एनएस क्वीरियाल ने गुरुवार को डीएम से मुलाकात की और त्रिस्त
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: प्रेक्षक एनएस क्वीरियाल ने गुरुवार को डीएम से मुलाकात की और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने पर चर्चा हुई। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में निर्वाचन कार्य में तैनात जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिटर्निग और नोडल अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की।
सीडीओ एएसएस पांगती ने अवगत कराया कि जिले के तीन विकास खंडों में तीन चरणों में मतदान होना है। जिसके लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण सभी तैनात कार्मिकों को दिया गया है। जबकि विकास खंड बागेश्वर के सभी काíमकों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दे दिया गया है। बागेश्वर में 182 ग्राम पंचायतों में 28 ग्राम प्रधान निíवरोध चुने गए हैं। 452 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य 1280 हैं जिसमें 408 निíवरोध चुने गए हैं। छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। क्षेत्र पंचायत 40 सीटों पर दो निर्विरोध चुने गए हैं। 133 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिला पंचायत की सात सीटों में 41 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि गरुड़ विकास खंड में 106 ग्राम पंचायतों में 23 प्रधान निíवरोध चुने गए हैं। 245 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य 773 हैं जिसमें 335 निíवरोध चुने गए हैं। 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। क्षेत्र पंचायत 40 सीटों आठ निíवरोध चुने गए हैं। 103 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिला पंचायत की छह सीटों पर 17 प्रत्याशी मैदान में हैं।
==========
पहले चरण में 71,059 वोटर
विकास खंड बागेश्वर में पहले चरण के मतदान में 71,059 वोटर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। जिसमें 34,837 महिला और 36,222 मतदान हैं। 182 केंद्रों में 185 मतदान स्थल हैं। पांच जोन और 21 सेक्टर बनाए गए हैं।
==========
गरुड़ में ये वोटर करेंगे मतदान
विकास खंड गरुड़ में 57,301 वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 28332 व पुरूष मतदाताओं की संख्या 28969 हैं। 105 मतदान केन्द्रों पर 123 मतदान स्थल हैं। दो जोन और 12 सेक्टर तैनात किए गए हैं।