Move to Jagran APP

डेढ़ किलो चरस से साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर में पुलिस ने नशा मुक्त बागेश्वर अभियान के दौरान डेढ़ किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 11:06 PM (IST)
डेढ़ किलो चरस से साथ एक तस्कर गिरफ्तार
डेढ़ किलो चरस से साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जासं, बागेश्वर : पुलिस ने नशा मुक्त बागेश्वर अभियान के दौरान डेढ़ किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को सीज कर दिया गया है। वहीं आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अब तक जिले में इस साल कुल 39 किलो चरस व 24 तस्कर पकड़े जा चुके हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को कपकोट पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान गडेरा तिराहे के पास से वाहन संख्या यूके02टीए-2013 को रोका। संदेह होने पर गाड़ी के चालक खीमपाल सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी बोरबलड़ा के पास एक किलो 567 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उसका वाहन सीज कर दिया है।

आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट, ललित बोरा, विजय अधिकारी, शंकर सिंह आदि मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बेहतरीन कार्य करने पर पुलिस कर्मियों को एक हजार का नकद इनाम दिया है। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। इस वर्ष जिले में कुल 39 किलो चरस पकड़ी जा चुकी है। एसपी श्री मिश्रा ने बताया आिरोपित से पूछताछ की जा रही है। वह चरस की खेप बागेश्वर ले जा रहा था। आरोपित के तार किस-किस से जुड़े है इसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही अन्य तस्कर भी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

-----

नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी आम जन पुलिस के इस अभियान में सहयोग करें। ताकि नशे के अवैध कारोबारियों पर नकेल कसी जा सके।

-मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.