Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर की 50 महिलाएं होंगी आत्म निर्भर

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:00 PM (IST)

    बागेश्वर ब्लाक में आत्म निर्भर भारत के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ। महिलाओं को दिया जा रहा बल्ब बनाने का प्रशिक्षण

    बागेश्वर की 50 महिलाएं होंगी आत्म निर्भर

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर: आत्म निर्भर भारत के तहत ब्लाक सभागार में मंगलवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। जिसमें 50 महिलाएं भागीदारी कर रही हैं। उन्हें एलइडी बल्ब आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर उरेडा और आजीविका मिशन संयुक्त रूप से आयोजित कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की आíथकी मजबूत होगी और स्वरोजगार कर सकेंगे। यह प्रशिक्षण पांच दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षक विवेक ने कहा कि पांच दिनों तक महिला समूहों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बागेश्वर में एलइडी बनने पर उसके दाम भी कम होंगे। जिससे आम आदमी को राहत मिलेगी और महिलाएं स्वरोजगार कर सकेंगी। इस मौके पर उरेडा के परियोजना अधिकारी राकी सिंह, बीडीओ आलोक भंडारी आदि मौजूद थे।