4 वाहन सीज कर 21 वाहनों का किया चालान
जागरण संवाददाता बागेश्वर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। पु
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। पुलिस ने शराबी चालकों के चालान कर वाहन को सीज कर दिया है। पुलिस का अभियान जारी है।
पुलिस ने देर रात तक जिला मुख्यालय के विभिन्न चौराहों पर चेकिग अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने चार चालकों के चालान कर वाहन सीज किए। इसके अलावा ओवरलोडिग करने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस ने मुकेश कुमार निवासी नौगांव, अनफ अली निवासी केएमओयू स्टेशन, भगत सिंह मेहता निवासी कठायतबाड़ा, धीरज साह निवासी कत्यूर बाजार, शेर सिंह भंडारी निवासी गौरापड़ाव, हल्द्वानी, रमेश सिंह निवासी फरसाली के वाहन को सीज किया। उन्होंने 18 वाहनों का चालान कर 5200 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। देर रात तक अभियान चलने से लापरवाह वाहन चालकों में हड़कंप मचा गया। कई वाहन चालक रास्ते से ही भाग गए जहां पर पुलिस चेकिग कर रही थी।
---
पुलिस हर दिन अभियान चलाएगी। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। लगातार लापरवाह वाहन चालकों के पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
-लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप