20 दिन बाद भी हालात नही हुए सामान्य
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : 20 दिन पूर्व कपकोट में आई भारी प्राकृतिक आपदा के बाद भी हालात
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : 20 दिन पूर्व कपकोट में आई भारी प्राकृतिक आपदा के बाद भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। अभी भी कपकोट की 5 सड़कें बंद हैं। करीब 10 हजार से अधिक की आबादी सीधे प्रभावित हो रही है।
शनिवार को सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे। उसके कुछ घंटों बाद मौसम खुला और धूप छाने लगी। दोपहर बार जिले के कांडा, कपकोट, बागेश्वर में कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश से आम जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। बारिश का सबसे अधिक असर कपकोट ब्लाक में हुआ है। यहां 20 दिन के बाद भी हालात सामान्य नहीं हुए है। कई गांवों गोगिना, हर¨सगियाबगड़, बड़ैत, गडेरा, फुलई, नरगड़ा, बमसरेा, लीली व कपकोट नगर पंचायत में रुक-रुक भूस्खलन हो रहा है। गांव के लोग खतरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों पर पुर्नवास की मांग की है। वहीं प्रशासन का राहत बचाव कार्य जारी है। 9 जेसीबी विभिन्न मोटर मार्गों में सड़क खोलने में जुटा हुआ है।
............
---21बीएजीपी25---
खतरे में सफर करने को मजबूर
कपकोट ब्लाक में कई सड़क मार्ग आवागमन के लिए सुचारु कर दिए गए है। लेकिन वहां अभी भी खतरा कम नहीं हुआ है। यात्री इसी खतरे के बीच सफर करने को मजबूर हैं।
........
आलू की फसल प्रभावित
शामा बड़ी पन्याली में बारिश ने अपना कहर बरपाया है। यहां तंकियाथोड़ में काश्तकारों के खेतों में पहाड़ी से मलबा घुस गया है। जिससे काश्तकारों की आलू की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं खेतों में लगाया पालीहाउस भी मलबे में दब गया है। काश्तकारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
.........
जिले में बारिश आंकड़ा
कपकोट-10 मिमी
नदियों का जलस्तर
सरयू नदी-866.10 मी
गोमती नदी-862.90 मी
खतरे का निशान-870.70 मी
- भ्यू-गुलेर
- कपकोट-¨पडारी
- कर्मी-रीठाबगड़
-धरमघर- माजखेत
- सामा-लीती-गोगिना
.........
राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकांश सड़क खोल दी गई हैं। जल्द ही अन्य सड़कों को सुचारु कर दिया जाएगा।
-रंजना, जिलाधिकारी, बागेश्वर