साइबर ठगी कर खाते से उठाए 18 हजार
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: एक बार फिर एक व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हुआ हैं। युवक क
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: एक बार फिर एक व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हुआ हैं। युवक के खाते से ठगों ने 17999 रुपए निकाल लिए। पुलिस की तत्परता से पीड़ित के 13998 रुपये खाते से उड़ने से बच गए।
बीते कुछ दिनों पूर्व शेर ¨सह नगरकोटी पुत्र चतुर ¨सह निवासी सौखोला, कांडा के एसबीआइ खाते से धोखे से 21997 रुपए निकाल लिए। जिसकी सूचना पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जानकारी साइबर सेल को दी। साइबर सेल ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने पीड़ित के खाते से निकाली गई धनराशि में जांच पड़ताल शुरु कर दी। उन्होंने कुल धनराशि में से 13,998 रुपए आवेदक के खाते मे वापस कराए। लेकिन तब तक ठगों ने पीड़ित के खाते से 17999 रुपए निकाल लिए। जिस पर आवेदक द्वारा साइबर क्राइम सैल का आभार व्यक्त करते हुए साइबर सैल द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि साइबर क्राइम बढ़ते जा रहा हैं। जागरुकता से ही इसे रोका जा सकता हैं। किसी भी लालच में ना आए। अपने बैक खातों व निजी जानकारी किसी को ना दें। आपका बैंक कभी भी आपकी निजी जानकारी फोन में नही मांगता हैं। समय-समय पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जन जागरुकता के अभियान चलाए जा रहे हैं।