बोलेरो से 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
जागरण संवाददाता बागेश्वर कपकोट पुलिस ने 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपितों क
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कपकोट पुलिस ने 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अवैध शराब, मादक पदार्थो के विरुद्ध अभियान शुरू किया है। जिसके तहत कपकोट पुलिस ने 17 पेटी जिसमें 816 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के थे बरामद किए हैं। आरोपित गौरव सिंह कोरंगा पुत्र मेहरबान सिंह निवासी-नौकुड़ी और नरेंद्र सिंह बड़ती पुत्र लछम सिंह निवासी-खारबगड़ को बोलेरो वाहन संख्या यूके-02-0982 के साथ दबोचा। उनके खिलाफ धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया। पुलिस की कार्रवाई से अन्य शराब के धंधों में लिप्तों में हड़कंप मचा हुआ है। टीम में एसआइ खुशवंत सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र वर्मा, पवन कुमार, गोविद सिंह शामिल थे। इधर, एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।