Move to Jagran APP

बागेश्वर में 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त

न्यूनतम वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर डटे कार्यकर्ताओं पर बाल विकास विभाग की कार्रवाई शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 11:09 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 06:16 AM (IST)
बागेश्वर में 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त
बागेश्वर में 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : न्यूनतम वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर डटे कार्यकर्ताओं पर बाल विकास विभाग की कार्रवाई शुरू हो गई है। नोटिस देने के बाद भी काम पर न लौटने वाले 16 आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा विभाग ने तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। अन्य हड़ताली कार्यकर्ताओं पर भी विभाग नियमानुसार कार्रवाई करने जा रहा है।

loksabha election banner

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं पिछले एक माह से हड़ताल पर थे। जिससे आंगनबाड़ी केंद्र बंद थे और काम प्रभावित हो रहा था। बागेश्वर ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तो हड़ताल वापस ले ली थी और काम में लौट गए थे, लेकिन गरुड़ और कपकोट ब्लाक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर डटे रहे। विभाग ने कार्यकर्ताओं को तीन दिन के भीतर काम पर लौटने के निर्देश दिए थे। इसकी अवहेलना पर कपकोट परियोजा से सात और गरुड़ से नौ कार्यकर्ताओं की सेवा को समाप्त कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बर्खास्तगी से संगठन आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि है कि एकतरफा कार्रवाई सरकार की तानाशाही दिखाता है जिसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। ---

वर्जन

16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया है। वह नोटिस के बाद भी काम पर नही लौट रहीं थी। जिससे जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे थे।

-राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला बाल विकास अधिकारी, बागेश्वर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.