ओवरलोडिंग पर 143 का वाहन, चार वाहन सीज
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने नकेल कसनी शुरू
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने चार वाहनों को सीज कर दिया है और 143 वाहनों का चालान काटा। सघन चे¨कग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चे¨कग अभियान चलाया। ओवरलो¨डग, लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि नहीं होने पर चार वाहनों को सीज कर दिया। अभियान के तहत यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 143 वाहनों का चालान काट मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए और 18,750 रुपये का संयोजन शुल्क भी अíजत किया है। पुलिस की भय से कई वाहन रविवार को खड़े भी रहे। पुलिस ने चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की भी सख्त हिदायत दी है। इधर, पुलिस के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ------- बिना हेलमेट नपे कोतवाली पुलिस ने नगर के विभिन्न हिस्सों में हेलमेट चे¨कग अभियान को भी अंजाम दिया। जिसके तहत करीब दर्जनभर वाहनों के चालान काटे गए हैं। चालक और पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट पहनना जरूरी है, लेकिन कुछ लोग अभी भी नियम का पालन नहीं कर रहे हैं।