Move to Jagran APP

108 कर्मी काम पर लौटे, राहत

संवाददाता, बागेश्वर: सामूहिक अवकाश पर चल रहे 108 के कर्मचारी शुक्रवार छह बजे काम पर ल

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 11:08 PM (IST)
108 कर्मी काम पर लौटे, राहत
108 कर्मी काम पर लौटे, राहत

संवाददाता, बागेश्वर: सामूहिक अवकाश पर चल रहे 108 के कर्मचारी शुक्रवार छह बजे काम पर लौट आए हैं। हालांकि दिनभर 108 के चक्के जाम रहे और अस्पताल प्रशासन ने इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था से काम चलाया। कर्मचारियों के वापस आने से मरीजों की दिक्कतें कम हो गई हैं।

loksabha election banner

जिले में करीब चार 108 एंबुलेंस हैं और 24 कर्मचारी तैनात हैं। जिले की भौगोलिक स्थिति काफी खराब है। सुदूरवर्ती गांवों में यातायात की सुविधा भी सुचारू नहीं है। कई ऐसे क्षेत्र में हैं जहां सुबह दस बजे बाद वाहनों का टोटा रहता है और दोपहर दो बजे बाद वाहनों की बाजार से वापसी होती है। 108 सेवा जिले के लिए वरदान साबित हो रही है, लेकिन पिछले तीन दिनों से कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों को एंबुलेंस सेवा नहीं मिल सकी। दानपुर घाटी को सबसे अधिक एंबुलेंस की जरूरत पड़ती है। मरीज, प्रसव पीड़िताओं को अस्पतालों तक लाने का जिम्मा 108 ने संभाला है। मरीज जानकी देवी, कमला देवी, मनोज कुमार आदि ने बताया कि वे प्राइवेट वाहनों के जरिए अस्पताल तक पहुंचे हैं। इधर, सीएमएस डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर करने वाले मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इधर 108 कर्मी हेम पांडे, पंकज कार्की, भानू धौनी, मनोज चौधरी, प्रकाश जैन आदि ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। संगठन की बात सीएम से हुई है और उनकी मांगों का निराकरण का भरोसा मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.