कपकोट के 10 विद्यालयों में लगेंगे कंप्यूटर
बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र के दस सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर लगने जा रहे हैं। इसके लिए धन स्वीकृत हो गया है।
संवाद सूत्र, कपकोट: क्षेत्र के दस सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर लगने जा रहे हैं। कंप्यूटर लगाने के लिए शासन से अनुरक्षा मद से 4 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। विधायक बलवंत भौर्याल ने प्राप्त धनराशि का शीघ्र सदपयोग करने के निर्देश विद्यालयों को दिए हैं।
क्षेत्रीय विधायक भौर्याल ने बताया कि कंप्यूटर खरीदने के लिए राइंका बदियाकोट, राइंका बघर, राइंक सोराग, राइंका गुलेर, राइंका नामतीचेटाबगड़, राइंका नाचती, राउमावि खलझूनी, राउमावि पुड़कूनी, राइंका खाती और राउमावि गैराड़ को 40-40 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार शिक्षा के विकास के लिए काम कर रही है। इन विद्यालयों में कंप्यूटर लगने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को लाभ मिलेगा। वहीं कंप्यूटर के लिए धनराशि मिलने पर विद्यालय परिवार ओर क्षेत्र के लोगों ने विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, शिक्षा मंत्री अरविद पांडे और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है।
.....
अभिभावकों से मांगें गए सहमति पत्र
चौखुटिया: उत्तराखंड शासन ने 2 नवंबर से विद्यालयों में 10वीं व 11वीं कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दी है। इसके साथ ही विद्यालयों में कक्षाएं शुरू करने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन कक्षाओं में पठन-पाठन अभिभावकों की सहमति पत्र के आधार पर होगा। राजकीय आदर्श इंटर कालेज चौखुटिया के प्रधानाचार्य विनायक तिवारी ने अभिभावकों से अपना सहमति पत्र 31 अक्टूबर तक विद्यालय को उपलब्ध करा देने की अपील की है। संस