Move to Jagran APP

केंद्र सरकार देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को दे रही संरक्षण

अल्मोड़ा में युवा कांग्रेस ने वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला दहन किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर माल्या को भगाने का आरोप लगाया।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 06:45 PM (IST)
केंद्र सरकार देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को दे रही संरक्षण
केंद्र सरकार देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को दे रही संरक्षण

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्तमंत्री और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और वित्तमंत्री ने विजय माल्या का सहयोग किया है। उन्होंने वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला दहन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को संरक्षण दे रही है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।          

loksabha election banner

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मेहरा के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मेहरा ने कहा कि विजय माल्या के देश छोड़ने की जानकारी वित्तमंत्री अरुण जेटली को पहले से ही थी। लेकिन इसके बाद भी केंद्र सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की और देश के कर्जदार माल्या को देश से जाने दिया। 

मेहरा ने कहा कि केंद्र सरकार और उसके मंत्रियों को आम आदमी से कोई लेना देना नहीं रह गया है। केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों और देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को संरक्षण देने का काम कर रही है। जिसे किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

इस दौरान ललित सतवाल, धीरेंद्र गैलाकोटी, ललित फर्त्याल, सूरज वाणी, संदीप बिष्ट, कृष्णा रावत, रितिक नयाल, विक्की बोरा, हिमांशु कांडपाल, बिरेंद्र आर्या, विशाल कनवाल, पूरन रौतेला, प्रकाश जोशी, त्रिलोचन जोशी, राजीव कर्नाटक, केवल सती आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बोले हरीश रावत, मोदी सरकार ने कर्जदार शराब कारोबारी को सुनियोजित तरीके से भगाया 

यह भी पढ़ें: मिशन-2019 के लिए ये है बीजेपी का हार्इटेक फॉर्मूला 

यह भी पढ़ें: सभी संत एकजुट होकर करें धर्म की रक्षा: महंत नरेंद्र गिरी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.