युवक कांग्रेस ने वित्त मंत्री का फूंका पुतला
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्तमंत्री व केंद्र सरकार पर विजय माल्या
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्तमंत्री व केंद्र सरकार पर विजय माल्या को सहयोग करने का आरोप लगाते हुए अरुण जेटली का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को संरक्षण दे रही है। जिसे किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मेहरा के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए और उन्होंने वित्तमंत्री और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष मेहरा ने कहा कि विजय माल्या के देश छोड़ने की जानकारी वित्तमंत्री अरुण जेटली को पहले से थी। मेहरा ने कहा कि केंद्र सरकार और उसके मंत्रियों को आम आदमी से कोई लेना देना नहीं रह गया है। केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों और देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को संरक्षण देने का काम कर रही है। जिसे किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में ललित सतवाल, धीरेंद्र गैलाकोटी, ललित फत्र्याल, अमित बिष्ट, सूरज वाणी, संदीप बिष्ट, कृष्णा रावत, रितिक नयाल, विक्की बोरा, हिमांशु कांडपाल, बिरेंद्र आर्या, विशाल कनवाल, पूरन रौतेला, प्रकाश जोशी, त्रिलोचन जोशी, राजीव कर्नाटक, केवल सती आदि मौजूद थे।